मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नईबाजार भैंसाखरग निवासी जयश्री (50) पुत्र बालरूप अधेड़ का सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को उन्हें सड़क किनारे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया गया था। कुछ देर इलाज के बाद उनकी हालत सही होने पर परिजन घर लेकर चले गए। सोमवार को फिर से उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें फिर से स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शीला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।