फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन अहरण कराने के लिए घर घर पहुंचे डाक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने डाक कर्मचारियों से कहा है कि वह ग्रामीणों को धन उपलब्ध कराने के लिए माइक्रो एटीएम की सहायता लें। वह डाक कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे थे। सीडीओ ने कहा कि कई योजनाओं की धनराशि जनता को डाक विभाग की सहायता से मिलनी है, जबकि डाक विभाग के पास माईक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए विभाग डोर-स्टेप सिस्टम का उपयोग करें। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभार्थी परक योजनाए संचालित है। इन योजनाओं में धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। जिसे बाद में लाभार्थी खाते से निकालकर अपने उपयोग में लाता है। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सरकार की योजनाओं की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी गई है। इसको आहरित करने के लिए लाभार्थियों की भीड़ बैंकों पर लग जा रही है। इस समस्या को देखते हुए लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त ने पोस्ट आफिस विभाग के कर्मचारियों को माईक्रो एटीएम सुविधा से नागरिको को अच्छादित करने का आदेश दिया। ताकि बैंकों पर भीड़ कम लगें। इस एटीएम से ग्रामीण दस हजार रुपये की धनराशि निकाल सकते हैं। बैठक में जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव, परियोजना निदेशक मत्स्यनाथ द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, योगेंद्र मौर्य, अधीक्षक डाकघर आजमगढ़, आनंद प्रधान डाक सहायक मऊ, विशाल रतन धनुवीर आईटीपीबी के मैनेजर आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें