समारोह में सदस्यों को पौधा प्रदान करतीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ममता द्विवेदी।
मऊ। इनरव्हील क्लब की तरफ से नगर के मुंशीपुरा स्थित एक नवनिर्वाचित पदाधिकारी के आवास पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। वाराणसी से पधारीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन तथा मुख्य अतिथि ममता द्विवेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सर्वसम्मति से शरद टंडन जी को अध्यक्ष, नीलम सर्राफ को सचिव, बीना टंडन को कोषाध्यक्ष, डॉ. गुंजन गर्ग को आईएसओ, डॉ. रूचि अग्रवाल एडिटर बनाया गया। मुख्य अतिथि ममता द्विवेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरूआत मधु कपूर के एक खास प्रोजेक्ट से हुई जिसके अंतर्गत सातवीं के बच्चों की साल भर की स्कूली फीस दी गई। इसी प्रकार सिलाई कढ़ाई सीखने वाली लड़कियों को सिलाई कढ़ाई का सामान उपलब्ध कराया गया और बाकी बच्चों को भी प्रोत्साहित किया गया। एक गरीब महिला को अपनी जीविका चलाने के लिए कुछ बर्तन अनाज, पांच टिफिन बॉक्स उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के अंत में हर सदस्य को एक-एक पौधा अपने घर के आसपास लगाने के लिए दिया गया। नई सदस्य डॉ. रुचिका मिश्रा को इनरव्हील से जोड़ा गया। वाराणसी से पधारीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ममता द्विवेदी ने नए सत्र का एजेंडा सामने रखा। जिसमें मुख्य था स्वालंबन हम और हमारे संस्कार हरियाली सबके चेहरे पर मुस्कान रहा। इस दौरान पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आशा खत्री , बेनु अग्रवाल, बीना गुप्ता , मीना अग्रवाल ,अर्चना कपूर, मंजुला जायसवाल, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ,स्वीटी टंडन , रिचा सिंह आदि शामिल रहे।