फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्रा किए सम्मानित

विज्ञापन
मधुबन के संत कबीर इंटर कॉलेज चचाईपार में पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : mau
विज्ञापन
मधुबन  तहसील क्षेत्र के चचाईपार स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में उच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


     यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान पाने वाली दो छात्राओं ईशा (95 प्रतिशत) व हर्षिता सिंह (95 प्रतिशत) सोनाली यादव (91.67 प्रतिशत), चम्पा (89.67 प्रतिशत) व इण्टरमीडिएट में जनपद में तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाली श्वेता यादव (90.06 प्रतिशत), तनु गुप्ता (90.4 प्रतिशत) , अपशा (87.8 प्रतिशत) को प्रबंधक ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि जितनी मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम होगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष यादव, त्रिभुवन सिंह, रवीन्द्र नाथ पटेल, ज्ञान प्रकाश यादव ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें