फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप से बेहाल रहे लोग, 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इस माह आखिरी सप्ताह में तापमान बढ़ने से लोग बेहाल हो गए हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तल्ख धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप से लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। पिछले दिनों बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया था लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर पारा बढ़ गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज धूप के कारण तापमान चढ़ने के साथ ही उमस भी काफी बढ़ गई। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। आलम यह रहा कि जो जहां था वह गर्मी से व्याकुल दिखा। घर से बाहर निकलते समय अपने सिर, मुंह को ढंककर ही निकल रहे थे। शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें