फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से शीतलहर का कहर बुधवार को भी जारी रहा। तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सुबह लगभग 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का कहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह लगभग 10 बजे से भगवान भाष्कर का दर्शन हुआ तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवा चलने से खास राहत नहीं मिल पा रही थी।
शीतलहर और सर्द हवाओं के चलते अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 88 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 81 प्रतिशत रही। शीतलहर के चलते रेलवे और रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को समय बिताना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें