मुहम्मदाबादगोहना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मुहम्मदाबादगोहना के शहीद चौक स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में रविवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र का मऊ जनपद में आगमन 20 व्यापारी नेताओं के साथ नौ अक्तूबर को होगा। प्रभुनाथ सिह ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। हम संगठित रहकर सरकार से अपनी मांगों को मनवाने की क्षमता रखते हैं। आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का मऊ जनपद में भव्य स्वागत किया जाएगा। जगदीश प्रसाद गुप्त ने कहा कि मौजूदा दौर में व्यापारी सूखा और आर्थिक मंदी के साथ-साथ ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते दावानल से पीड़ित हैं अगर इसकी बेहतर ढंग से मुजाहमत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में व्यापारियों को काफी चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए व्यापारियों को अपने कारोबार में आने वाली चुनौतियों का डंटकर मुकाबला करना होगा। बैठक को गिरिजा शंकर मौर्य, फतेह बहादुर गुप्त, रमाशंकर गुप्त, ईश्वर दयाल सेठ, शिवकुमार जायसवाल, ओंकारनाथ गुप्त, नन्हे लाल चौरसिया, मोहम्मद दानिश अंसारी आदि शामिल रहे।