अमिला। शारदा सहायक खंड-32 नहर में जनरेटर लगाकर संबद्ध माइनर में छोड़ा जा रहा पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को बसावनपुर में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गत दिवस घोसी उपचुनाव को लेकर प्रचार करने क्षेत्र में आए सिंचाई मंत्री से उन्होंने माइनर में पानी नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद शाहपुर गांव में जनरेटर लगाकर माइनर में पानी छोड़ा गया लेकिन टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। प्रदर्शन कर रहे प्रभुनाथ सिंह, रामनिवास, विजयी सिंह, रामसबद सिंह, मंथन सिंह, रविंद्र सिंह, बेचन सिंह, संजय सिंह, रामभवन आदि किसानों बताया कि शारदा सहायक खंड 32 से संबद्ध शाखा नंबर 25 बिहटा सीमा से निकलकर मंझनपुर तक जाती है।बताया कि यह माइनर में कभी पानी नहीं आता है।बावजूद सिंचाई विभाग लगान वसूलता है।जबकि इस माइनर से झोटपुर, नीहाईपुर, बरकोला, सामूकपुरा, चुम्मानार, अहिरानी, सरया, बसावनपुर, मटर का पूरा, मंझनपुर होते हुए पकड़ी ताल तक सैकड़ो एकड़ की खेती निर्भर है। बीते दो दशक से सफाई नहीं होने से माइनर झाड़ियों से पटी पड़ी है।