फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पकड़ी ताल में पैर फिसलने से डूबी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग के हरबंशपुर गांव के पकड़ी ताल में सोमवार की देर शाम घोंघा चुनते समय 48 वर्षीय महिला की पैर फिसल कर डूबने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी मंगलवार को महिला की साड़ी देखने के बाद हुई। साड़ी देखने के बाद लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव ताल में उतराया मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी ताल में 15 से 20 महिलाएं घोंघा चुनने का काम करती हैं। वहीं, घोंघा चुनने गई बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के फरनैना गांव निवासी प्रमिला देवी (48) पत्नी स्व बिहारी साहनी पैर फिसलने से डूब गई थीं। घटना के संबंध में घोसी प्रभारी निरीक्षक/अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें