घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हाजीपुर पिढ़वल मोड़ पर अंडर पास और चौराहा निर्माण के लिए समाजसेवी चंद्रशेखर राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बढ़ते यातायात, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका और सुविधाओं के अभाव को देखते हुए इस निर्माण कार्य का पूरा होना अब अनिवार्य हो गया है। हाजीपुर पिढ़वल मोड़ घोसी तहसील क्षेत्र का महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसके बाद भी अंडरपास की व्यवस्था और चौराहा निर्माण न होने से दिक्कत होती है।
कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। ज्ञापन सौंपने वालों में हरेंद्र यादव, भावनाथ यादव, नागेंद्र सिंह, रामसूरत चौहान, काशी नट, रिंकू भारती आदि शामिल थे।