प्रत्येक वर्ष अश्विन मास (क्वार) की पंचमी तिथि को भटहर गांव में ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इसके सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने एक बैठक कर रणनीति बनाई। भटहर गांव मे 75 वर्षों से हर साल यह ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया जाता है। इसमें देश प्रदेश के नामी पहलवान भाग लेते हैं। दंगल देखने के लिए कई गांवों से लोग जुटते है। इस बार दंगल का आयोजन 12 सितंबर को किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की एक बैठक प्रधानपति राजकुमार सरोज के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में विनोद पांडेय, श्याम सूरत मिश्र, राजकुमार सरोज, घघ्घू यादव, राजेश तिवारी, हनुमंत पांडेय, अनिल गौतम मौजूद रहे।