फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खूखांर कुत्तों ने छह से अधिक लोगों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सिपाह में खूंखार कुत्तों में पूर्व सभासद की पुत्री समेत छह से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाया। पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव उर्फ नेपाली की 7 वर्षीय पुत्री खुशबू बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे घर के सामने खेल रही थी। उसी समय एक पागल कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। खुशबू को बचाने के लिए उसके दादा पन्नालाल यादव(80) घर की ही महिला चंद्रकला(42) दौड़ी तो कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। उसी के साथ मोहल्ले के राजू भारती(42) व आलोक गौतम (21) समेत अन्य लोगों को भी इस कुत्ते ने निशाना बनाया। पूर्व सभासद लाल बहादुर यादव ने बताया कि क्षेत्र में काफी संख्या में कुत्ते हो गए हैं जो आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें