दोहरीघाट ब्लॉक के बसियाराम में स्व. किशोर पहलवान की स्मृति में 17 अक्तूबर को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राष्ट्रीय पहलवान एवं जिला पंचायत सदस्य गोविंद चंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, मेरठ और दिल्ली सहित विभिन्न जिलों के नामी पहलवान दमखम दिखाएंगे।