फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दशहरा और दीपावली पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा और दीपावली के मद्देनजर शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर रेलवे इंटेलिजेंस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की गई। इसमें रेलवे स्टेशन और परिसर में सुरक्षा मजबूत बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में चर्चा हुई। रेलवे इंटेलिजेंस के अधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में स्टेशन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और परिसर में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार उपाध्याय, स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ, रामप्रवेश, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें