नगर पंचायत घोसी के बड़ागांव मल्लाहटोला में कोरोना मोहल्ला जागरूकता समिति को संबोधित करते ईओ विन
- फोटो : MAU
घोसी। नगर पंचायत के बड़ागांव, पकडी मोड, मदापुर, काजी पुरा मुहल्लों में मंगलवार को कोरोना जागरूकता समिति की बैठक ईओ विनीत कुमार की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई। बैठक में समिति के लोगों से अपने अपने वार्ड के लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ लॉक डाउन को पालन कराने का भरोसा दिया। सदस्सयों ने मांग किया कि बाहर से आने वालों को सघन जांच के बाद ही उनके घरों को भेजा जाए। अधिशासी अधिकारी ने सभी से अपील किया कि आप सभी अपने अपने वार्डो में बाहर से आने वालों पर सतर्क नजर रखें। बैठक में काजी चंदू और बड़ागांव सभासद प्रतिनिधि गोपाल निषाद, खुर्शीद, विनोद राजभर आदि ने कहा कि प्रशासन बाहर से आने वालों को मऊ मुख्यालय पर ही विधिवत जांच के बाद ही घरो या गांव में भेजे। इस अवसर पर बालेंदु श्रीवास्तव, अभय तिवारी, राजेश जायसवाल,खुर्शीद ,अशोक श्रीवास्तव, रानी चौधरी, नागेंद्र सिंह, अली असगर, रामदास, राजेश साहनी, शकील, आदि रहे।