फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार, देश के लिए घर से बाहर न निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। एसडीएम लालबाबू दुबे व सीओ आर पी सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व टीम ने फतहपुर मंडाव व दुबारी में बैठक किया तथा लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम ने गांवों में जहां भी पांच या अधिक व्यक्तियों को देखा तो उनसे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। एसडीएम लाल बाबु दुबे ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, खांसी होती है तो वह अस्पताल, पुलिस, तहसील के कन्ट्रोल नंबर पर सूचना दें। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें। सीओ आरपी सिंह यादव ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए घरों में रहकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं। प्रशासन की ओर सेगांव में ही खाने-पीने और जरूरी चीजें मुहैया करवाई जा रही है। कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमे। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरिक्षक संजीव कुमार दुबे, वकार अहमद, डॉ नौशाद अहमद खान सहित राजस्व विभाग व पुलिस टीम मौजूद रही। दुबारी : पुलिस चौकी में एसडीएम लालबाबू दुबे की अध्यक्षता में धर्मगुरूओं की बैठक हुई। जिसमें कोरोना वायरस से बचाव तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई। एसडीएम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर बल दिया। जागरूक रहने की हिदायत की। बैठक में जियाउल हक, असगर अहमद, तैयब अहमद, सीओ राजेंद्र प्रसाद यादव, थाना प्रभारी संजीव कुमार दूबे, संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव, अमित तिवारी, कुंवर श्याम नारायण सिंह, अनिल सिंह, सुरेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें