फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी जनपदों के बार्डर सील

विज्ञापन
थाना सरायलखंसी के बढुआगोदाम के पास मऊ गाजीपुर बार्डर पर वाहनो को चेक कर रोकती पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पड़ोसी जनपदों से कोरोना के संक्रमण जिले तक न आए इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से जनपद से सटी पांच जिलों की सीमाओं को सील कर दिया है। यहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ऐसे में यहां सन्नाटा पसर गया है और बाहर से आने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है । आदेश की अनदेखी करने पर बाहर से आने वाले 100 से अधिक वाहनों का चालान जबकि 50 से अधिक वाहनों को सीज किया गया है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सड़कों पर निकलने वालों के प्रति सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सब्जियों, दवाइयों और राशन जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। गाजीपुर-मऊ-गोरखपुर हाइवे पर बढुआगोदा में सरायलखंसी थानाध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव ने भैंसही नदी पुल के पास बैरकेटिंग कर वाहनों की आवाजाही रोकी। दूसरी तरफ दोहरीघाट की सीमा पर थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह की देखरेख में गोरखपुर जनपद की सीमा पर घाघरा पुल के पास बैरियर लगाकर सीमा सील की गई। यहां चार वाहनों को सीज और 14 वाहनों का चालान किया गया। बलिया-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले की सीमा पर गुलौरी चट्टी पर पुलिस ने बैरियर लगाया। उप निरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों का चालान किया और सात वाहन सीज किए। वहीं, रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग बाहरपुर, सराय भारती हथिनी मार्ग पर ठैंचा के पास बलिया और गाजीपुर सीमाओं को सील किया गया था। बिलौंझा मलप नगरा मार्ग पर कुड़सर के पास सीमा को सील किया गया था। उधर अमिला बोझी आजमतगढ़ मार्ग पर हनुमान गंज को जिले की सीमा पर चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्रा ने चौकसी रखी, तीन वाहनों को सीज किया और चार का चालान किया। अमिला लाट घाट मार्ग पर मादी के पास सीमा को सील कर पुलिस ने पांच वाहनों का चालान कर दिया। दोहरीघाट आजमगढ़ मार्ग पर चिउंटी डांड़ के पास सीमा सील की गई। मऊ आजमगढ़ मार्ग पर आजमगढ़ की सीमा पर उम्मनपुर के पास और मुहम्मदाबाद गोहना जीयनपुर मार्ग पर मड़हापट्टी के पास सील कर दिया। आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर औसतपुर और सरसेना और बडहलगंज पुलिया के पास पुलिस ने मार्ग सील किया। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना था जनपद की सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें