कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल में चिकित्सकों को निर्देश देते सीएमओ डा.सतीशचंद सिंह।
- फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के लिए बनाए गए आईसोलेशन वार्ड निरीक्षण किया और चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से ओपीडी के दौरान मॉस्क पहन कर बैठने को कहा। बोले, इससे अन्य लोग जागरूक होेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में संरक्षित बेड और आवश्यक उपकरणों का जायजा लिया। इसके बाद सीएमएस कक्ष में चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टॉफ के साथ बैठक किया। बताया कि राष्ट्रीय स्तर तथा प्रदेश स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। विभाग ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में आइसोलेश वार्ड बनाने के साथ जिला स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल में कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रखा गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 9454502696 पर फोन कर कोरोना वायरस संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को ओपीडी में मास्क पहन कर बैठने की हिदायत दी है, ताकि आम जनता में जागरूकता फैल सके। बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई कोरोना वायरस लक्षण से संभावित केस आता है तो उसे 28 दिन तक निगरानी में रखा जाए। संभावित मरीज की सूचना तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध करवाएं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से अभी तक जिले में कोई भी व्यक्ति के प्रभावित नहीं है।