फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पदयात्रा के लिए की बैठक, आज गोरखपुर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
घोसी में भाजपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य। और पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील क - फोटो : ट्रेफिक पुलिस के जैन मंदिर तिराहा पर तैनात होने के बावजूद बेखौफ होकर बिना हेलमेट के बाइक पर गुजरते तीन युवक। संवाद
विज्ञापन
मऊ। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज गोरखपुर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ आयोजित इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सोमवार की रात में घोसी नगर पंचायत के मझवारा मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया जीतू की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदयात्रा की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि गोरखपुर में पदयात्रा सुबह 10 बजे महराणा प्रताप इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के पास स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
इस दौरान रविंद्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, अतुल राय, अतुल शर्मा, डा. ब्रजेश यादव, मनोनीत सभासद रुपेंद्र भारती, राजेश मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें