फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रतनपुरा अस्पताल में मेडिकल स्टोर के संचालक ने फार्मासिस्ट से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/रतनपुरा। जिले का रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर चर्चा में है। आरोप है कि कमीशन को लेकर मेडिकल स्टोर के संचालक ने अस्पताल परिसर में घुसकर फार्मासिस्ट से मारपीट की। इस मामले में जहां पहले फार्मासिस्ट ने मेडिकल मेडिकल स्टोर के संचालक के विरुद्ध हलधरपुर थाने में तहरीर दी, वहीं मेडिकल मेडिकल स्टोर के संचालक ने कमीशन न देने पर फार्मासिस्ट पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उधर मामले को लेकर सुबह से ही पूरे रतनपुरा कस्बे में चर्चा होती रही। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभी मौन साध रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट बृहस्पतिवार की देर शाम अस्पताल की इमरजेंसी में बैठा हुआ था। इस बीच अस्पताल के पास एक निजी मेडिकल संचालक पहुंचा और बात करने लगा, इसबीच बात बढ़ने पर मेडिकल संचालक ने फार्मासिस्ट से मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित फार्मासिस्ट ने हलधरपुर थाने पहुंचकर मेडिकल संचालक के विरुद्ध तहरीर दी। वहीं दूसरी तरफ मेडिकल संचालक ने भी फार्मासिस्ट के विरुद्ध अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मेडिकल स्टोर का मालिक का आरोप है कि फार्मासिस्ट कमीशन मांग रहा था। इसका विरोध करने पर मामला बिगड़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। उधर इस मामले को लेकर अस्पताल के जिम्मेदारों ने पहले तो मामला सुलझाना चाहा, लेकिन बात नहीं बन सकी। इस मामले को लेकर हलधरपुर एसओ हरेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। इसकी जांच चौकी प्रभारी रतनपुरा रामअवध को सौंपी गई है जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें