फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नशे के ओवरडोज से मौत, रेलवे स्टेशन परिसर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आंशका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच की तो उसकी जेब से पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर मृतक के मामा मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त चंद्रशेखर चौहान पुत्र राम अवध के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा के रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह कुछ लोग रेलवे परिसर में बनी दुकानों के पीछे 38 वर्षीय व्यक्ति की लाश देखी। जानकारी मिलते ही वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के कपड़ों को टटोला तो तो उसमें मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली। नंबर मिलाने पर मृतक के मामा पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान चंद्रशेखर चौहान पुत्र राम अवध निवासी सराय शादी थाना कोतवाली घोसी मऊ के रूप में की। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी था। अत्यधिक नशा के चलते ब्रेन हेमरेज या फिर कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। पुलसि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें