फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन न करने पर मेडिकल हाल सील, दो डॉक्टरों के वाहन सीज

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन में नियमों का पालन न करने पर शनिवार को एक मेडिकल हाल के साथ दो डाक्टरों के वाहनों को सीज किया गया। बोले मेडिकल हाल तय समय से पूर्व सुबह आठ बजे खुल गया था। जबकि 14 अप्रैल को मना करने के बाद भी दोनों डाक्टर आजमगढ़ से आ जा रहें थे।
विज्ञापन

डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डा. प्रशांत राय और कृष्णानंद राय दोनों मऊ जिले के निवासी है। इसमें प्रशांत राय की तैनाती सठियांव में तथा कृष्णानंद की तैनाती आजमगढ़ के मुबारकपुर में है। बीते 14 अप्रैल को बकायदे बताया गया था, कि चिन्ह्ति हाट स्पॉट क्षेत्र से कोई न तो आएगा और नाही जाएगा। जबकि कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मुुबारकपुर को रेड जोन में रखा गया है। इसके बाद भी दोनों डाक्टर वहां से प्रति दिन आ जा रहें थे। डीएम ने बताया कि सीज मेडिकल हाल के संचालक अभिषेक राय सुबह सात बजे ही दुकान खोल दिए।
जबकि लॉक डाउन में मेडिकल हाल खुलने का समय दस बजे निर्धारित किया गया है। शनिवार को दुकान से दवा खरीदकर जाने वाले व्यक्ति के पकड़े जाने पर इस बात का खुलासा हुआ। इस आधार पर मेडिकल हाल को सीज कर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। मऊ से वाराणसी जाकर मरी महिला के बाबत पूछे जाने पर डीएम ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है, कि महिला कहां से कैसे आई थी। वैसे मृत महिला के बारे में वाराणसी से जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें