फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मेडल प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के चकरा बासू दरगाह स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरमीडिएट कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपी बोर्ड हाई स्कूल एंव इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में सम्मानजनक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शिवदेनी उर्फ साधू ने हाईस्कूल के प्रिया यादव, प्रज्ञा सोनकर, अंकिता भारती, रंजीता चौहान, अंजली कुमारी तथा इंटर की प्रीति राव, पूजा भारती, आशीष कुमार सहित 18 छात्र छात्राओं को मेडल एंव प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कहा कि लगन एंव कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंद्रजीत सांवला, डॉ. रामशंकर, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, शिवप्रकाश, जगदीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं बढुआगोदाम में परदहां ब्लाक क्षेत्र के सरयां रघुनाथपुर स्थित जय श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली 10वीं के दीपक चौहान, स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली लक्ष्मी चौहान को विद्यालय के निदेेशक सुबेदार यादव ने मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहन शर्मा, बृजेश गुप्ता, नंदलाल चौहान, प्रभात यादव, रीता चौहान और गौरव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें