फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एमडी ने किया एसडीओ को निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने उपखंड अधिकारी को निलंबित कर दिया है। एसडीओ के इस कृत्य की शिकायत किसी ने अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी से की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सीएम और पीएम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पोस्ट में मुख्तार अंसारी का समर्थन किया है। पुलवामा हमले को लेकर भी गलत बात कही है। कहा गया कि उपखंड अधिकारी की इस पोस्ट से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। विभागय जांच की गई तो शिकायत में राधा कृष्ण राव प्रथम दृष्टया दोषी मिले। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी अभिनव तिवारी ने बताया कि एसडीओ को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का दोषी पाते हुए प्रबंध निदेशक ने निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें