नगर पालिका परिषद में जनसुनवाई में समस्या सुनते ईओ दिनेश कुमार।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को जन शिकायतों के निस्तारण एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘सम्भव‘‘ के तहत जनसुनवाई ईओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पांच नगरवासियों ने अलग अलग समस्याओं को लेकर शिकायतें रखी। इसमें किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। हर सोमवार की भांति सोमवार की सुबह दस बजे दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें दो निर्माण, दो शिकायतें सफाई तथा एक शिकायत जलकल से संबंधित रही।इसमें किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।जनसुनवाई में अवर अभियंता पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।