फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में हो सकती है धांधली

Sun, 07 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी ब्लाक की प्रमुखी को लेकर घोसी के सपा विधायक और मधुबन के बसपा विधायक आमने-सामने होते दिख रहे हैं। बसपा विधायक ने शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर प्रेक्षक अमिताभ प्रसाद से मिलकर सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि मतदान के दिन चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन



मांग की कि राज्य निर्वाचन आयोग सख्ती से मतदान कराया। ब्लाक में महज दो निरक्षर बीडीसी हैं, लेकिन 29 लोगों को निरक्षर बताकर उनके परिवार से नहीं बल्कि मनमाने लोगों को वोट देने के लिए नामित किया जा रहा है। शुक्रवार को सभी को डरा धमकाकर जिला मुख्यालय भी लाया गया था।


प्रेक्षक से शिकायत करते हुए मधुबन से बसपा विधायक उमेश पांडेय ने कहा कि घोसी ब्लाक में प्रमुखी का चुनाव काफी संवेदनशील है। यहां पर पिछले एक महीने के दौरान तरह-तरह से सत्ता पक्ष से जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन



 जिन परिवारों के सदस्य बीडीसी हैं, उन पर जबरदस्ती नए या पुराने मामलों को लेकर प्रशासन की मदद से परेशान कराया जा रहा है। कहा कि चुनाव में तय गाइड लाइन के विपरी ऐसे लोगों को भी वोट के अधिकार से वंचित कर उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को नामित किए जाने की साजिश की जा रही है। कहा कि विकलांग एवं अंधे व्यक्ति को छोड़कर महज निरक्षर के मत देने के लिए सहायक मतदाता की आवश्यकता, गाइड में हैं। सहायक मतदाता उनके परिवार के सदस्य होने चाहिए।


 बावजूद इसके आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। बताया कि ब्लाक में महज दो ही क्षेत्र पंचायत सदस्य निरक्षर हैं शेष पढ़े लिखे साक्षर हैं। लेकिन 29 लोगों को जबरन इसके लिए विवश किया जा रहा है।



ज्ञापन में कहा कि घोसी में पुलिस एवं प्रशासन भी सत्ता पक्ष का ही साथ दे रहा है। उधर, रानीपुर ब्लाक में भी कुछ प्रत्याशियों ने जबरदस्ती सहायक मतदाता बनाए जाने की कवायद पर प्रेक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विधायक उमेश चंद्र पांडेय के साथ ही अशोक कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शेषनाथ, राधेश्याम, ललित कुमार अकेला, राजेश मौर्या, अखिलेश कन्नौजिया, जयहिंद यादव, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें