कोपागंज के बीएसएस महाविद्यालय में भाजपा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मं?
- फोटो : MAU
मऊ। आजमगढ़ मऊ स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए कोपागंज स्थित बीएसएस महाविद्यालय में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का रविवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में जितना अधिक पंचायतों का विकास हुआ है, उतना इसके पहले कभी नहीं हुआ था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संयोग से मऊ जनपद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्रों के बीचोंबीच है। इसलिए यहां का विकास तेजी से होगा। मंत्री ने सभी पंचायत प्रतिनिधि, सभासदों आदि से आग्रह किया कि अपना वोट बेकार न जाने दें और उचित जगह देकर उसे सार्थक करें। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा। इस दौरान संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विधायक रामविलास चौहान, अरुणकांत यादव, सहजानंद राय, प्रवीण कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख बिलरियागंज रमेश यादव, पूर्व विधायक विजय राजभर, संजय पांडेय, संजीव जायसवाल, मौजूद रहे।
इसके पूर्व जनपद में प्रथम आगमन पर जिले की सीमा पर और बड़ागांव के पास कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का समर्थकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।