फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ की शिवांगी ने बनारस की सपना को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। गोविंद दशमी पर मंगलवार को ब्लाॅक के धर्मसीपुर गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता मेें पहलवानों ने दावं पेंच का प्रयोग कर एक दूसरे को पटखनी दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहली कुश्ती महाराजपुर के सर्वेंद्र और मुहम्मदाबाद के पिंटू के बीच हुई। सर्वेंद्र ने दांव के आगे पिंटू चित हो गए। मुहम्मदाबाद के मंगला और बकरी के अभिषेक यादव की कुश्ती बराबरी पर छूटी। भलया के सुंदरम और बकरी के अभय यादव की कुश्ती हुई। भलया के सुंदरम विजयी रहे। सरवा के शत्रुघ्न और धवरियासाथ के रेहान के बीच कुश्ती हुई। कुश्ती में शत्रुघ्न विजयी रहे। बनारस की सपना और मऊ की शिवांगी के बीच कुश्ती हुई। मऊ की शिवांगी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बनारस की सपना को पटखनी देकर जीत दर्ज की। आजमगढ़ के रमाशंकर और बनारस के नेहरू के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। बनारस के धर्मेंद्र और बलिया के अर्जुन के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। भलया के रामनयन और बलिया के धनंजय के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। बनारस के अरविंद और सरवा के अभिमन्यु की कुश्ती बराबरी पर रही। आखिरी कुश्ती बनारस के राजेश और भलया के मनोहर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह, डाॅ. उमेश सरोज, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव, लालबहादुर यादव, सूर्यभान यादव, मनोज कुमार, हरिवंश यादव, गिरजाशंकर यादव, रामकुमार भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें