मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के खेदूपुरा मोहल्ला निवासी युवक की रविवार शाम सऊदी अरब के जेद्दा में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक जेद्दा में ही निजी कंपनी में काम करता था। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
खेदुपुरा निवासी फैज अकरम (30) पुत्र मुख्तार असलमी की रविवार को जेद्दा में काम के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार के लोग मृतक का शव जेद्दा से मऊ लाने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब के रियाज स्थित भारतीय दूतावास में वार्ता कर शव लाने से संबंधित सभी कागजात उपलब्ध कराने के बाद वहां कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, सपा नेता शाहिद जमाल लारी सहित कई अन्य लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।