फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आदेश के बाद भी कॉलेजों में बायोमेट्रिक मशीन नहीं, डिजिटल हाजिरी के बिना छात्र छात्रवृत्ति से होंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के आदेश के बाद भी जिले के 517 माध्यमिक विद्यालय, लगभग 150 डिग्री कॉलेजों के साथ ही 50 आईटीआई और 22 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में से एक में भी बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगी है। शिक्षा सत्र वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। कॉलेजों की मनमानी पंजीकृत छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ सकती है। सब कुछ जानकर भी आला अधिकारी मौन हैं। शासन से छात्रवृत्ति योजना में पारदर्शिता लाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत माध्यमिक से लेकर उच्च शिक्षा की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को यदि छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 75 प्रतिशत बॉयोमेट्रिक हाजिरी होना अनिवार्य कर दिया है। बायोमेट्रिक डिवाइस से लगाई हाजिरी का रिकॉर्ड समाज कल्याण विभाग में जमा होगा। सत्यापन के बाद विद्यार्थियों का डाटा शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद ही विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता साफ होगा। नए आदेश को अनुपालन कराने में कॉलेज संचालक रुचि नहीं ले रहे हैं। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शासन की तरफ से मई माह में ही बायोमेट्रिक मशीनों को लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है। बायोमेट्रिक हाजिरी में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर विद्यार्थी छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। जिसका रिकॉर्ड भी कॉलेजों को देना होगा। शासन के आदेश को कॉलेज संचालकों ने पूरी तरह अनदेखी कर दी है। शासन के आदेश में कहा गया था कि कॉलेजों में मशीन लगाने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को अवगत कराया जाए। लेकिन किसी कालेज, संस्थान की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। कॉलेजों में बायोमेट्रिक मशीनें कब तक लगेगी कॉलेज प्रबंधन बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

................

कोट

शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक और डिग्री कॉलेजों सहित तकनीकी संस्थानो में विद्यार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए मशीनें लगाने का दिशा निर्देश दिया है। लेकिन अभी तक किसी भी कॉलेज में मशीनें लगाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


अनुज कुमार

जिला समाज कल्याण अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें