फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : फर्जी पते से असलहा लेने के मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

Mon, 26 Apr 2021 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

बांदा जेल अधीक्षक ने मुख्तार अंसारी की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट भेजी, अगली पेशी के लिए कोर्ट ने नियत की छह मई की तिथि
 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में   फर्जी पता से लिए गए असलहों के मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी की पेशी सोमवार को बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसके साथ ही बांदा जेल से मुख्तार अंसारी की कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट भेजी गई। सीजेएम फर्रूख इनाम सिद्दीकी ने अभियोजन अधिकारी और मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह के तर्कों को सुनने के बाद मुख्तार का न्यायिक अभिरक्षा का रिमांड स्वीकृत करते हुए सुनवाई के लिए छह मई की तिथि तय की। 

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार मऊ के दक्षिण टोला थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष परमानंद मिश्रा की तहरीर पर 5 जनवरी 2020 मे आयुध अधिनियम और जालसाजी के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें मुख्तार अंसारी सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने कुछ लोगों के असलहा लाइसेंस के लिए जिलाधिकारी को अपने लेटर पैड पर लिखकर सिफारिश की थी। जिससे जिलाधिकारी ने उन लोगों के लाइसेंस जारी कर दिए थे।

विज्ञापन

बाद में हुई जांच में जिनके असलहा लाइसेंस जारी हुए थे उनके नाम पता फर्जी मिले। इस पर मुख्तार अंसारी सहित सभी लोगों के विरुद्ध दक्षिण टोला थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी सहित सभी के विरुद्ध आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट मे पेश किया। इस मामले में सोमवार को मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इसके साथ बांदा जेल अधीक्षक ने मुख्तार अंसारी की कोरोना पाजिटिव होने की रिपोर्ट भी भेजी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें