फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: मारपीट के विवाद के बाद तीन दुकानों में लगी आग, दुकानदारों ने युवक पर लगाया आरोप

Mon, 09 Nov 2026 05:10 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के अदरी भट्ठा में सोमवार की भोर आग लगने से तीन दुकानें जल गईं। दुकानदारों ने रविवार को हुए विवाद के बाद घायल युवक राहुल शाही पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मारपीट और आगजनी दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मऊ आगजनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी भट्ठा में सोमवार की भोर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान भी नष्ट हो गया। दुकानदारों के अनुसार, अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने हाल ही में हुए विवाद के बाद एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के न्यामूपुर निवासी राहुल शाही अपने साथियों के साथ अदरी भट्ठा पहुंचा था। वहां खालिसपुर गांव निवासी लक्ष्मण की फास्ट फूड की दुकान पर नाश्ता करने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर राहुल और लक्ष्मण के बीच विवाद हो गया।

कुछ देर बाद खालिसपुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा के पास राहुल शाही और लक्ष्मण के भाई रागा के बीच मारपीट हो गई। इसमें राहुल शाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

तीन दुकानों में लगी आग
इस घटना के कुछ घंटे बाद सोमवार की भोर अदरी भट्ठा स्थित दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें उमेश की मूंगफली की दुकान, लक्ष्मण की फास्ट फूड की दुकान और आलम की कोल्डड्रिंक एवं जनसेवा केंद्र की दुकान शामिल हैं। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

दुकानदारों ने राहुल शाही पर दुकानें जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मारपीट की तहरीर मिली, आगजनी की जांच जारी
सरायलखंसी पुलिस के अनुसार, मारपीट के मामले में राहुल शाही की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों और दुकानों में हुए नुकसान का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दुकानदारों की ओर से लगाए गए आगजनी के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें