फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: घर के बाहर खेल रही बच्ची का पैर बिजली के तार पर पड़ा, करंट से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 27 May 2023 06:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर गांव निवासी बृजमोहन सिंह किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय पुत्री आरूषी सिंह अपने घर के बाहर अपने छह वर्षीय भाई किशन के साथ खेल रही थी। इस बीच दरवाजे पर लगा मोटर पंप के लिए नंगे तार पर पैर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
आरूषी सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रही मासुम बालिका का मोटर पंप के लिए गुजरे नंगे तार पर पैर पड़ गया। इससे वह करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार बिना पुलिस को दिए कर दिया।घटना से गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर गांव निवासी बृजमोहन सिंह किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय पुत्री आरूषी सिंह अपने घर के बाहर अपने छह वर्षीय भाई किशन के साथ खेल रही थी। इस बीच दरवाजे पर लगा मोटर पंप के लिए नंगे तार पर पैर पड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे दुबारी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए मृतका का अंतिम संस्कार सरयु नदी किनारे कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया, हर कोई इस हद्यविदारक घटना को लेकर न केवल चर्चा करते दिखें, बल्कि इससे आहट दिखे।
यह भी पढ़ें- मऊ के होटल में पुलिस का छापा: आपत्तिजनक हालत में मिले दर्जनों युवक-युवतियां, कई दिनों से चल रहा था गंदा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसी के बाद बच्चीं के दर्द विदारक करुण क्रुंदन से मचा मातम
सुबह आठ बजे के समय बच्ची अपने छोटे भाई के साथ हंसी ठिठौली करते हुए घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के साथ आस पास के लोग दोनों भाई-बहनों की इस खेल को देखकर खुश थे, लेकिन कुछ देर बाद ही लापरवाही कहें या बदकिस्मती या। यह अनहोनी की घटना घट गई। इसके बाद बच्ची के करुण क्रुंदन से पूरा गांव सिहर उठा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें