फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, जाम

Tue, 06 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोपागंज थाना अंतर्गत के अदरी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के बीच सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को लखनऊ-बलिया राज मार्ग खालिसपुर अंबेडकर मूर्ति के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया बुझाया। एसडीएम के मुआवजा देने के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

   थाना सरायलखंसी क्षेत्र के खालिसपुर निवासी 25 वर्षीय बहादुर पुत्र श्यामसुंदर मंगलवार की सुबह घर से अपने बच्चों के लिए ब्रेड लेने बाजार गया था। ब्रेड लेकर वह वापस घर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान वह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर वहीं तड़पने लगा। कोहरे के चलते लोगों को दुर्घटना का पता नहीं चल सका और वाहन चालक भी गाड़ी लेकर फरार हो गया।  
आस-पास के लोग सड़क किनारे घायल पड़ा देख उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण वाहन चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग करने लगे। दो घंटे तक चले जाम की सूचना मिलते ही एसओ, सीओ मौके पर पहुंचे और एसडीएम से बात कर ग्रामीणों को किसी प्रकार समझाया बुझाया। एसडीएम के मुआवजा देने के आश्वासन पर जाम ख़त्म हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम  के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें