फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार्यस्थल पर वर्दी में रील बनाने पर अब होगी कार्रवाई, एक के खिलाफ जांच भी शुरू

Mon, 18 May 2026 04:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ में सोमवार को बयान जारी कर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के निर्देश के संबंध में एएसपी अनूप कुमार ने जानकारी दी। बताया कि कार्यस्थल पर वर्दी में रील बनाने पर अब कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
एएसपी अनूप कुमार ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के उन पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई हो सकती है जो कि कार्यस्थल पर पुलिस वर्दी में रील बनाने पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर (कानून व्यवस्था) द्वारा निर्देश भी जारी किया जा चुका है।सोमवार को इसकी जानकारी एएसपी अनूप कुमार ने जारी एक बयान में दी। साथ ही शहर कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी द्वारा नियम का उल्लघन करने पर इसकी जांच होने की भी जानकारी दी।

विज्ञापन


एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि ड्यूटी के समय पुलिसकर्मियों को अपनी आधिकारिक पोस्ट, यूआरएल और अन्य जरूरी सूचनाएं सुरक्षित रखें। सोशल मीडिया पर की गई अनुचित गतिविधियां न केवल सरकारी कार्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि पुलिस की गरिमा और विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती हैं। सभी पुलिसर्मियों को 8 फरवरी 2023 को जारी सोशल मीडिया पॉलिसी का कड़ाई से पालन करने  का निर्देश दिया  गया है। 

उन्होंने बताया कि ड्यूटी के समय कोई भी पुलिसकर्मी रील बनाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वर्दी में आपत्तिजनक रील्स बनाने वाले पुलिसकर्मियों और रंगरूटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शहर कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें