पुलिस लाइन सभागार में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के पूर्वाभ्यास में फायरिंग कर सलामीं देतीं ?
- फोटो : MAU
मऊ। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को परेड ग्राउंड स्थल पर ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी अनुराग आर्य ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में घूम कर परेड ग्राउंड की सजावट, पुलिस लाइन में आने वाले गणमान्य, आमंत्रित लोगों के बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन एवं वाहन पार्किंग एरिया का निरीक्षण किया गया। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार 112 आपात सेवा की महिला पीआरवी को गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल किया गया है। परेड के दौरान पीआरवी पर तैनात महिला जवान पुलिस के गौरव व साहस को भी लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगी।
पुलिस लाइन सभागार में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के पूर्वाभ्यास में परेड के दौरान राष्ट्रध्?- फोटो : MAU