फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थ क्वेक अलर्ट सिस्टम ने किया चकित

विज्ञापन
नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में माडल का अवलो - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल एंड हास्टल के सिकाटिया शाखा की तरफ से विज्ञान प्रदर्शनी, मातृ सम्मान एवं रिजल्ट डिस्ट्रिब्यूशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों के बनाए गए विभिन्न मॉडलों ने लोेंगों आकर्षित किया। पहला स्थान पाने वाले मॉडल ‘अर्थ क्वेक अलर्ट सिस्टम’ ने लोगों को अचंभित कर दिया। मुख्य अतिथि सीबीएसई निदेशक जीएन श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों पर पढाई का दबाव नहीं बनाना चाहिए। स्कूलों में ऐसे आयोजन होने से बच्चों में छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। जिसके जरिए वह आगे चलकर कुछ अच्छा कर गुजरते हैं। बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न माडलों के माध्यम से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। स्मोक एमबसर्वर को सीनियर कटेगरी मे चुना गया। जूनियर कटेगरी में क्रमश: अर्थ कवीक अलर्ट सिस्टम तथा ट्रीटमेंट प्लांट प्रथम, स्मार्ट होम तथा एडवांटेज एवं डिसएडवांटेज ऑफ मार्डनाईजेसन द्वितीय तथा थीफ कैचर एवं एसीटीलिन गैस प्रोटेक्सन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आईसीएआर से आए डॉ.जीवन तथा डॉ. विवेक कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी शाखाओं के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सामाजिक बुराइयों पर आधारित कार्यकर्मों को मुख्य अतिथि के साथ-साथ समस्त अभिभावकों का भरपूर प्रोत्साहन मिला। स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने आभार जताया। इस अवसर पर. सभी शाखाओं लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल एंड हास्टल के समस्त प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण एवं स्कूल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें