घोसी में तिरँगायात्रा में शामिल कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर हाथ मे तिरँगाझण्डा हेलमेट पहने मोटरस?
- फोटो : MAU
घोसी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को घोसी नगर से उत्तर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के परिसर से कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं केबिनेट मंत्री अनिल कुमार राजभर, प्रभारी उपेंद्र दत्त शुक्ला ने संयुक्त रुप से भाजपा के मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित कर घोसी विस उप चुनाव को रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने का मंत्र दिया। तिरंगा यात्रा घोसी चीनी मिल से प्रारंभ होकर घोसी, मझवारा मोड़, बलुआपोखरा, नदवासराय, कोइरियापार होते हुए ढ़ाढ़ाचंवर के बाद धवरियासाथ होते हुए कोपागंज स्थित इंटर कालेज के परिसर में आकर समाप्त हो गई।मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा के अवसर पर केबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं केबिनेट मंत्री अनिल कुमार राजभर ने कहाकि इस तिरंगा यात्रा में आप सभी की उमड़ी भीड़ इस बात की गवाह है कि आगामी विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत भव्य एवं ऐतिहासिक होगी।उन्होंने कहाकि हमारे कार्यकर्ता लोगों के दु:ख सुख में समान रूप से सहभागी बनें और उनको पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कराएं।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला एवं घोसी विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहाकि कार्यकर्ता अभी से उपचुनाव की जीत के लिए पूरी जी जान से लग जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त,पूर्व मंत्री उत्तपल राय ने कहाकि घोसी विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत भव्य एवं ऐतिहासिक होगा ।जिसमें अहम भूमिका हमारे कार्यकर्ताओं की होगी ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री उत्पल राय, डॉ. शाहनवाज खान, लालचंद चौहान ,विद्यासागर शर्मा ,मुन्ना प्रसाद राजभर, रविंद्र उपाध्याय, पूर्वप्रमुख मनोजराय, भरतभइया, नागेंद्र मद्देशिया, फिरोज तलवार ,जगदीश मौर्या, अम्बिका प्रसादयादव,मुन्ना राजभर,शैलेंद्र सिंह,नागेंद्र सिंह,सीताराय,अशोक सिंह,प्रवीण गुप्ता, आदि उपस्थित रहे ।