फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीदास की पूजा में अथर्व वेद की ऋचाओं से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
म धुबन के हिराजपट्टी में काशीदास के पूजा में जुटी श्रद्धालुओ की भीड़ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के हिराजपट्टी में शुक्रवार को कालीदास पूजा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुजारी पंथी सुरेन्द्र महाराज ने विधि विधान से पूजा कराई ,उन्होंने वेदों ,शास्त्रों और उपनिषदों के उद्धरण देते हुए पूजा के महत्व को समझाया और कृष्ण भक्ति के बारे में बताया। पूजा के दौरान वेदपाठी ब्राह्मणों के अथर्व वेद की ऋचाओं के सस्वर पाठ से वातावरण अध्यात्मिक और मनोहर हो गया। पंथी ने मौसम और पशुुुओं की बीमारियों से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शकों को दी। पूजा के दौरान काशीदास बाबा ,दुर्गा,वनसप्ती और श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। काशीदास पूजा के आयोजक कृष्णानंद यादव की ओर से आयोजित इस पूजा में पंथी ने मंत्रोच्चार से स्वत: स्फूर्त अग्नि से यज्ञशाला में अग्नि प्रज्वलित किया। अग्नि प्रज्वालित होतेे ही तालियों की गड़गडहट के साथ जयकारों के उच्च नाद से दर्शक श्रद्धा भक्ति से भाव विभोर हो उठे। पूजा के बाद हुई कुश्ती में पहलवानों की कुश्तियां हुई। पहलवानों की आकर्षक कुश्तियों पर दर्शकों की तालियों की गडगड़ाहट से पंडाल सहित आस पास के वातावरण गूंजता रहा। पूजा में हाथी ऊंट और घोड़ों की उपस्थिति लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही थी। इस अवसर पर लोकगीत कलाकारों ने वाद्य यंत्रों पर कई मनोहर प्रस्तुतियां प्रस्तुत किया। इनमें ग्रामीण परिवेश से आई एक महिला की प्रस्तुति से लोग उसकी प्रशंसा करने से अपने आपको रोक नहीं सके। धोती नृत्य , गोंड़ऊ नृत्य जैसी लोक विधाओं की प्रस्तुुति से एक बारगी लगा कि अभी भी ये प्राचीन भारतीय विधाओं के साधक सक्रिय हैं। पूजा संपन्न होने के बाद लोगों ने प्रसाद चखा। इस दौरान भक्तों का जन सैलाब उमड़ा रहा।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया,सपा नेता हरिश्चंद यादव, राजेश मिश्रा ,सतिराम यादव ,कलम यादव, बाल किशुन यादव , दीनानाथ पाण्डेय,राहुल दीक्षित, महेन्द्र शर्मा, चुन्नू पासवान सहित कसबे और देवरा तथा दूर दूर से आए हजारों बाबा भक्तों ने पूजा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें