मऊ। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में बुधवार को जनसुनवाई समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर आठ मामले आए। जिसमें तीन मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण कार्यवाही के लिए संबंधित थानों को भेजा गया गया। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने राजकीय महिला चिकित्सालय तथा आशा ज्योति केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल तथा नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मऊ को नामित किया गया था।इस अवसर पर कई शिकायती पत्र आए। जिसमें संजिदा खातून कासिमपुरा सोनियाबाड़ा, सुनीता चौहान हलधरपुर, रबडी देवी चुन्नी लाल चौहान नसीराबाद खुर्द, माया त्रिपाठी संस्कृत पाठशाला, संध्या खालिसपुर, बंदना मौर्या मांदी सिपाह, खैरुननिशा आसीम मुंशीपुरा शायदा बानो अतरारी सहित शिकायत पत्र प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नंदलाल, दिनेश कुमार सिंह आरक्षी, लालाराम, राजू यादव आदि शामिल रहे।