कोपागंज के सहरोज गांव में मछली मारने के लिए लगाए गए जाल से सैकड़ो एकड़ धान जलमग्न होने के बाद जाल क
- फोटो : MAU
कोपागंज। स्थानीय थाना अंतर्गत चकरा से सहरोज तक कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के लिए छोटी सरयू नदी पर 17 जगहों पर बंधा बनाकर पानी का बहाव अवरुद्ध करने से गुस्साए क्षेत्र के सैकडोस्त्रत्त्ं किसान इन बंधों को तोड़ने लगे। मामला तूल पकड़ने से पहले ही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधों को तोड़वाकर जाल हटवाया। किसानों ने पानी का बहाव रोककर फसल बरबाद करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग किया है। कोपागंज थानांतर्गत ग्राम सभा सोडसर,चिस्तीपुर, काछीकला,हिलसा कोड़रा, सहरोज में कुछ लोगों द्वारा छोटी सरयू नदी का बहाव रोककर मछली पकड़ी जा रही है। इससे इन गाँवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। फसल डूबने से गुस्साए किसान मंगलवार को बनाए गए इन बंधों के पास पहुंच गए और बंधों को काटने लगे। मामला बिगड़ने से पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधों को हटवाकर पानी का बहाव शुरु करा दिया। लोगों का आरोप है कि छोटी सरयू नदी में बंधे बना देने से निचले इलाके कई लोगों की धान की फसलों के साथ ही घरों के चारों तरफ पानी जमा हो गया है। इन लोगों ने नदी का बाहाव रोकने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग किया है।