घोसी मझवारा मोड़ स्थित मिठाई की दुकान से सैम्पलिंग करते खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के कर्मचार?
- फोटो : MAU
घोसी। मिलावटी खाद्य सामग्रियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बाजारों में छापेमारी की। इस दौरान मिठाइयों के दुकानों से जांच के लिए नमूने तो भरे ही नकली 50 किलोग्राम छेने को नष्ट कराया। वहीं 342 पैकेट नमकीन भी जब्त की। छापेमारी से बाजार में अफरातफरी की स्थिति रही। कई दुकानदार कार्रवाई के डर से अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक पंकज यादव, बिंदू पांडेेय और जयहिंद, रामानंद मझवारा पहुंचे। यहां टीम ने गुप्ता स्वीट्स हाउस से मिल्क केक और प्रजापति मिष्ठान से छेना का सैंपल लिया। वहीं टीम ने रघौली स्थित न्यू गोपाल स्वीट्स में 50 किलो खराब हो चुकी छेना की मिठाई को नष्ट कराने की कार्रवाई की। जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपये आंकी गई। वहीं, एक वाहन में बिकने के लिए तीन पेटी में रखी 342 पैकेट नमकीन जब्त करने के साथ नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ के लिए भेजा। टीम की छापेमारी से कस्बे के मिष्ठान प्रतिष्ठान के व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए दुकान बंद कर गायब रहे।