फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फट रही पाइप लाइन से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
दुबारी के मैनपरवा तीन मुहानी के पास जल निगम का पाइप फटने के बाद जलजमाव होने पर प्रदर्शन करते ग्रा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए जलनिगम की बिछाई गई पाइप लाइन के फटने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दुबारी-परसिया मार्ग पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। एक घंटे तक विरोध जताने के बाद ग्रामीण समस्या का समाधान ना होने पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए लौट गए। पाइप लाइन के फटने से कई दिनों से क्षेत्र के मैनपरवा तीन मुहानी पर जलजमाव की स्थिति बन रही है। कस्बे के टमठा, भठिया, कोट मोहल्ला में भी जलजमाव होने से दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद समस्या का समाधान ना होने पर 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने दुबारी-परसिया मार्ग पर एकत्रित होकर जलनिगम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते कई माह से पाइप लाइन फटने से क्षेत्र में जगह जगह जलजमाव हो गया है। शिकायतों के बाद इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। जबकि पानी जमा होने से रास्ता में कीचड़ से भर गया है, ऐसे में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक घंटे तक ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद जल्द ही समस्या का निस्तारण ना होने पर मधुबन तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश ठठेरा, सुबास ठठेरा, चंद्रशेखर ठठेरा, किताबू बासफोर, सुनील सिंह, सुदामा, अशोक सहित अन्य लोग थे। उधर इस बाबत अवर अभियंता अजीत पांडेय का कहना है कि पुरानी पाइप लाइन होने के चलते समस्या आ रही है। लीकेज को दुरस्त कराया जा रहा हैं, वहीं पाइप लाइन को बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें