फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला महिला अस्पताल के कोने-कोने पर अब कैमरे की नजर होगी। ऐसा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किया गया है। पहले चरण में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। जबकि दूसरे चरण में 15 कैमरे और लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा कि इस कवायद से मरीजों और उनके तीमारदारों की चिकित्सकों से होने वाले विवाद जहां रुकेंगे वहीं शौचालय में लगी कीमती टोटियों की चोरी बंद होगी।
विज्ञापन

नगर के बाल निकेतन तिराहा स्थित जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा प्रभावी मानीटरिंग करने के लिए अस्पताल में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे अस्पताल परिसर के मुख्य निकासद्वार, दूसरे द्वार के साथ ओपीडी, अल्ट्रासाउंड रूम, पैथालॉजी लैब, पीआईसीयू वार्ड सहित अस्पताल में हर उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जहां पर मरीजों की भीड़ रहती है। यही नहीं शौचालयों के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। चिकित्सकों की ओपीडी में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि यदि कोई चिकित्सक से अशोभनीय व्यवहार करता है तो उसे चिह्नित किया जा सके। बाइक एवं साइकिल स्टैंड भी कैमरे की नजर में आ गए हैं। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम सीएमएस कक्ष में बनाया गया हैं, जहां से सीएमएस पूरे अस्पताल में होने वाली गतिविधि पर नजर रखेंगे। अस्पताल परिसर की सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए दूसरे चरण में 15 कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बताते चलें कि महिला जिला अस्पताल जब से नवीन भवन में शिफ्ट हुआ है। तब से शौचालयों में लगे कीमती टोटी चोरी होने लगी थी। यहीं नहीं आए दिन अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आए परिजनों का चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों से विवाद हुआ करता था। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कैमरे लगने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक दुरुस्त होगी। दूसरे चरण में 15 और सीसीटीवी कैमरा लगाने प्रस्ताव भेजा गया है, जो सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें