राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर के गाजीपुर तिराहा से इंडिपेंडेंस स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान में आयोज
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फार यूनिटी गाजीपुर तिराहा से शहर के रास्ते होते हुए बलिया मोड़ पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीें जयंती के अवसर पर इन्डीपेन्डेन्ट स्कूल फेडरेशन तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग पांच हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य नें ग़ाजीपुर तिराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर बलिया मोड़ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना किया। बच्चों का यह काफ़िला जब बलिया मोड़ पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बलिया मोड़ पर अवस्थित लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली को स्टेडियम के लिए रवाना किया। कार्यक्रम को विजय यादव, राकेश गर्ग, दूधनाथ यादव, देवेश नन्दन राय, संजय सिंह, परवेज अहमद खान, ब्रह्मदेव सिंह, विजय शंकर यादव आदि ने संबोधित किया। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी की तरफ से विकास भवन के सभागार में तथा मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार बल्लम भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को अलग - अलग बैठक कर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाया। अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बार अध्यक्ष जवाहर लाल प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन मंत्री विद्यानिधि उपाध्याय ने किया। इस मौके पर चेत सिंह, अतुल राय, रितेश श्रीवास्तव, कमला यादव ,सत्य प्रकाश सिंह, दिनेश राय, पीएन सिंह, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, शिव शंकर राय शामिल रहे। उधर तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक बार के अध्यक्ष हसन अली की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंत्री तेज बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर अजीत लाल श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, बद्रीनाथ सिंह ,ओमप्रकाश पांडेय, हरेंद्र यादव, राजेंद्र चौहान, अखिलानंद सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से नगर के हिंदी भवन के सभागार में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 35वें शहदात दिवस तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी का शहादत दिवस तथा सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता अखंडता व सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक फैसलों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। साधारण किसान परिवार में जन्मे सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत को एकजुट करने का अथक प्रयास किया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, अवनीश कुुमार सिंह, उदय प्रताप राय आदि ने संबोधित किया।