फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान:

विज्ञापन
नगर के आजमगढ़ तिराहे से छठ पर्व के लिए सूप और दउरी की खरीदती महिला। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया। व्रती लोगों ने स्नान ध्यान के बाद चार दिवसीय व्रत का संकल्प लिया। शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी तैयार की और उसे खाया। बाद में प्रसाद स्वरूप पूरे परिवार के लोगों ने यही खाया। इसके साथ ही व्रत की तैयारियां तेज हो गई। वहीं घरों में महिलाओं ने छठ व्रत से संबंधित गीत गाए और पूरे घर की साफ सफाई की। घरों में छठ गीत गाए जाने से माहौल भक्तिमय हो गया है। उधर बाजारों में पूजा में लगने वाले सामानों की दुकानें सजने लगी हैं। बाजारों में अपराह्न बाद तक चहल पहल देखी गई। नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चांदमारी इमिलिया, ब्रह्मस्थान सहित जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन सहित विभिन्न इलाकों में डाला छठ की तैयारियां तेज हो गई है। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ में शुद्धता और भक्ति का विशेष ख्याल रखा जाता है। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन गुुुरुवार को लोगों ने इसका विशेष ख्याल रखा। सुबह घरों की विशेष साफ- सफाई की गई। इसके बाद व्रती महिलाओं और पुरुषों ने स्नान ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया। भगवान सूर्य की विशेष प्रार्थना कर रसोई में पहुंच कर शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई। इसमें तेल वर्जित रखा गया और सब्जी और दाल में छौंक घी की दी गई। इसके बाद व्रती लोगों ने इसका सेवन किया। इसके बाद पूरे परिवार के सदस्यों ने यही भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसके साथ ही घरों में अर्घ्य के लिए पकवान बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई। गेहूं आदि को धोकर सूखाया गया। शुक्रवार को खरना होगा। इसके तहत सुबह से व्रती लोग निराजल व्रत रहेंगे और शाम को खीर बनाकर चंद्र और मां षष्टी की पूजा कर जल ग्रहण करेंगे। अर्घ्य के लिए बने घाटों पर पहुंच कर घाट की पूजा की जाएगी। शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा तथा रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। उधर पर्व के मद्देनजर नगर सहित जिले के बाजारों में छठ पूजा से संबंधित सामानों की दुकानें सजने लगी हैं। पर्व के मद्देनजर छठ पूजन से संबंधित बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। व्रती के परिजन सूप, डाला, नारियल, गेहूं, घी, गुड़, साड़ी, पूजा के बर्तन, पूजन सामग्री आदि खरीदने मे जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें