नगर के सदर चौक पर मिर्ची मस्जिद से हजरत मौलाना सनाउल्लाह साहब अमजदी के उर्स मोहद्दीस पर निकाला गय
- फोटो : MAU
मऊ। हजरत मौलाना सनाउल्लाह साहब अमजदी की मजार पर 30 वां उर्स बुधवार को लगेगा। इससे पूर्व मंगलवार को नगर के सदर चौक स्थित मिर्ची मस्जिद से चादर जुलूस निकाला गया। जो नगर के विभिन्न रास्ते से होकर खिरीबाग स्थित मदरसा हनफिया अहलेसुन्नत बहरुलुम पहुंचा। यहां नमाज ए फजर कुल शरीफ तथा नमाज ए जोहर अदा की गई। बताते चले मौलाना सनाउल्लाह आजीवन दीन की सेवा में तत्पर रहे,वे गरीबों और मजलूमों के हितों के लिए सकारात्मक योगदान करते रहे। बताते चले सनाउल्लाह साहब सुफी और संत विचारधारा केप्रबल समर्थक थे । हजरत मौलाना सनाउल्लाह साहब का 30 वां सालाना उर्स बुधवार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मिर्ची मस्जिद सदर बाजार से निकाला गया चादर जुलूस भेली बाजार होकर सदर चौक व धोबिया इमली से होते हुए खीरी बाग स्थित मौलाना साहब की आस्ताने तक गया और उनके कब्र पर चादर चढ़ाई गई। इस अवसर पर चादर जलूस में जनपद के कई अंजुमनो के साथ साथ मदरसा के सैकड़ों तालिब ए इल्म व मौलाना तथा जायरीन पीछे पीछे चल रहे थे।