फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

विज्ञापन
घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन करते बसपा ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। घोसी के उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी अब्दुल कय्यूम ने नामांकन किया। जबकि पर्चा बिक्री के दूसरे दिन छह लोगों ने पर्चे खरीदे। नामांकन दाखिल करने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से अब्दुल कय्यूम पुत्र जहीरुद्दीन ने दोपहर दो बजे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। कय्यूम घोसी कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर के निवासी है। इनकी पत्नी साकिया खातून नगर पंचायत घोसी की चेयरमैन है। दाखिल पर्चा में दिए गए शपथ पत्र में उनके विरुद्घ 2005 में कोतवाली में मारपीट का एक मामला दर्ज हुआ। जो सीजेएम कोर्ट मऊ में विचाराधीन है। बसपा प्रत्याशी कय्यूम करोड़पति है। इनकी अचल संपत्ति 80 लाख रुपये मूल्य की है। इसीक्रम में सलाना आय 4 लाख 90 हजार रुपया वार्षिक होना बताया है। जबकि नगद रुपया 20 हजार और पत्नी साकिया खातून के पास दस हजार रुपया नगद है। जब इनके खाते केनरा बैंक में एक हजार और पत्नी के पास 20 हजार रुपया मौजूद है। एक गाड़ी क्वालिस जिसका मूल्य दो लाख रुपया है। पत्नी साकिया के पास करीब 30 ग्राम सोने का आभूषण है, जिसका बाजार मूल्य एक लाख होना बताया। क्युम के शपथ पत्र के अनुसार उनका पेशा बुनकरी है। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजमंगल यादव पुत्र लक्ष्मी शंकर यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। राजमंगल यादव घोसी कोतवाली के बनियापार चक मुस्तफा गांव के निवासी है। घोसी कोतवाली के दादनपुर अहिरौली गांव निवासी और सपा के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी के नाम से एक सेट में फार्म लिया। इसके अलावा सपा के नाम पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गंगुआबारी गांव निवासी रामहरी चौहान पुत्र रामधनी चौहान ने दो सेट में फार्म लिया। घोसी के लखनी मुबारकपुर गांव निवासी कौशल चौहान पुत्र पन्नू चौहान ने भाजपा के नाम से दो सेट में पर्चा खरीदा। गाजीपुर जिले के बिजौरा गांव निवासी दिलीप कुमार वर्मा पुत्र भृगुनाथ प्रसाद ने परिवर्तन समाज पार्टी के नाम पर दो सेट में फार्म खरीदा। बलिया जिले अठिला गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद ने निर्दल के रुप में एक सेट में, कोपागंज थाने के ढेकवारा गांव निवासी शरद चंद्र पुत्र नानक चंद्र ने बहुजन मुक्ति पार्टी के नाम से तीन सेट में नामांकन फार्म खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें