फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआई के ख्रिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कस्बे के ग्राम पंचायत सहरोज गांव की सड़क के दोनों तरफ सर्विसलेन अंडर अंडरपास तथा आरसीसी ड्रेन मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को एनएचआई के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्रामप्रधान प्रतिनिधि योगेश राय ने किया। कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत सहरोज से होकर जाने वाली गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग का काम गत वर्ष शुरू हुआ था। इस दौरान ग्राम प्रधान पूनम राय और ग्रामीणों ने एनएचआई के अधिकारियों से गांव की सड़क के दोनों तरफ सर्विसलेन अंडरपास तथा आरसीसी ड्रेन मार्ग बनाये जाने की मांग किया था। विभाग द्वारा फोरलेन का काम शुरू करा दिया गया, लेकिन गांव की सड़क के दोनों तरफ आश्वासन के बाद भी कार्य शुरू नही कराया गया। इससे नाराज ग्रामीण रविवार को एनएचआई के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा किए गए आश्वासन को पूरा करने का प्रयास नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही संपर्क टूट रहा है। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने चेताया कि अविलंब एनएचआई द्वारा गांव की सड़क के दोनों तरफ कार्य शुरू नही कराया गया तो मजबूरन ग्रामीण सभी कार्य रोकवाते हुए प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान देवप्रकाश राय, कमला राय, इंदुशेखर राय, अवधेश राय, श्रवन राय, संजीव राय, अरूण राय, दीपक, दिनेश, विजय तिवारी, अमित राय, अनिल राय, बबलू राय, कमला यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें