लिया-छपरा रेलखंड पर बासडीह के पास रेलवे ट्रैक धसने के बाद कई ट्रेनों के टर्मिनेट होने पर मऊ रेलवे ?
- फोटो : MAU
मऊ। लगातार हो रही बारिश का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। बांसडीह में पटरी धंसने से इंटरसिटी को जहां बांसडीह से ही लौटा दिया गया वहीं साबरमती एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को बदले रूट से रवाना किया गया। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में यात्री दूसरे ट्रेन या बस अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। बलिया-छपरा रेलखंड स्थित बांसडीह के पास पटरी धसकने के चलते रविवार को छपरा से वाराणसी सिटी जाने वाली छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस मऊ आने के बजाए बांसडीह से टर्मिनेट होकर छपरा को लौट गई। वहीं डाउन साबरमती एक्सप्रेस बलिया जाने के बजाए मऊ-बेल्थरारोड वाया भटनी से रवाना की गई। जबकि सरयू यमुना एक्सप्रेस भी बलिया के बजाए इसी रास्ते रवाना हुई। शाहगंज बलिया पैसेंजर बलिया जाने के बजाए मऊ से टर्मिनेट होकर शाहगंज गई। वहीं वाराणसी-भटनी पैसेंजर भी मऊ से टर्मिनेट की गई। ट्रेनों के बदले रूट से जाने के चलते इन रूटों के यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई ऐसे यात्री भी थे जो कि ट्रेन पकड़ने के लिए भीगते बारिश में स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्हें पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन दूसरे रूट से रवाना होगी। ऐसे में वह रोडवेज या अन्य साधनों से गतंव्य को गए।